Move to Jagran APP

निगम कर्मी लगातार कर रहें नालों की सफाई

जागरण संवाददाता देवघर विशेष अभियान के तहत लगातार निगम क्षेत्र में साफ-सफाई की जा रही

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 11:21 PM (IST)
निगम कर्मी लगातार कर रहें नालों की सफाई
निगम कर्मी लगातार कर रहें नालों की सफाई

जागरण संवाददाता, देवघर : विशेष अभियान के तहत लगातार निगम क्षेत्र में साफ-सफाई की जा रही है। खासकर बड़ा नाला और जाम हो चुके नालों की विशेष रूप से सफाई की जा रही है। निगम के सफाई मित्र सुबह से इस काम में जुट जाते हैं। वहीं नाले में जमा कचरे को निकाला जाता है। जिसका ट्रैक्टर के माध्यम से उठाव किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार जेसीबी की भी मदद ली जा रही है। नगर प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल के निर्देश पर निगम क्षेत्र में लगातार नालों की सफाई को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को हरिहर बाड़ी मोहल्ला स्थित बड़ा नाला की सफाई की गई। बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने नाला में बड़ी मात्रा में जमा कचरे का उठाव किया। बरसात के दिनों में यह नाला पानी से भर जाता है। जो सड़क पर बहने लगता है। इससे मोहल्ला में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों का पैदल चलना भी दुर्भर हो जाता है। ऐसे में बरसात के पूर्व बड़ा नाला की सफाई हो जाने से पानी के जमा होने की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा। नोडल पदाधिकारी सतीश कुमार दास व वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार की देखरेख में नालों की सफाई का काम कराया जा रहा है।

loksabha election banner

नाली विवाद को लेकर महिला की पिटाई : थाना क्षेत्र के डिडाकोल गांव में नाली विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि समरी देवी के घर के सामने चापाकल है। पीने के पानी की परेशानी होने पर महिला ने खुद से दो हजार खर्च कर चापाकल को बनवाया। रविवार की रात गांव के अजीत मंडल व प्रदीप मंडल ने चापाकल के पास आकर जूठा चावल फेंक दिया। इस कारण नाली जाम हो गई। इसके लिए महिला ने मना किया तो अजीत मंडल, अरुण मंडल, छतीश मंडल, सुभाष मंडल, कारु मंडल आदि ने मिलकर महिला को गाली दी। वे जबरन चापाकल को खोलने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घर के लोग बीच बचाव करने आए तो उसके साथ भी पिटाई की गई। इस घटना में महिला घायल हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.