Move to Jagran APP

राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा, तस्कर हो रहे मालामाल

जागरण टीम देवघर झारखंड सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए शनिवार को भाजपा कार्यक

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 09:11 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 09:11 PM (IST)
राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा, तस्कर हो रहे मालामाल
राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा, तस्कर हो रहे मालामाल

जागरण टीम, देवघर : झारखंड सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंडों में धरना देकर राज्यपाल के नाम सोलह सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपा। इसमें पंचायत चुनाव टालने, जेपीएससी परीक्षा को रद करने एवं केंद्र सरकार की योजना को सोच समझकर लटकाने के साथ कोविड वैक्सीनेशन की गति को धीमा करने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

देवघर एवं देवीपुर प्रखंड मुख्यालय में विधायक नारायण दास ने कहा कि हेमंत सरकार कांग्रेस, राजद के साथ भ्रष्टाचार में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जल, जंगल और जमीन बचाने की बात करने वाली सरकार में आज बालू, कोयला, पत्थर के अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। राज्य में ट्रांसफर पोस्टिग उद्योग चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास समेत सरकारी योजनाओं में बालू लाने पर जिले के ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया जाता है और उससे भारी जुर्माना वसूला जाता है।

कहा कि हेमंत सरकार ने पंचायत चुनाव टालकर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का नाटक कर रही है। विकास ठप है, उग्रवाद और अपराध पर लगाम नहीं है। जनता को छोड़िए यहां जज, वकील, थानेदार तक सुरक्षित नहीं हैं। जेपीएससी घोटाले का विरोध करने पर भाजपा विधायकों को लाठी से मारा जाता है। यह सरकार बेरोजगारों को ठगने का काम कर रही है। अब घटिया किस्म का धोती साड़ी वितरण कर जनता को धोखा दिया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और भाजपा हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज झा ने बीडीओ अभय कुमार को झारखंड के राज्यपाल के नाम एक सोलह सूत्री मांग पत्र सौंपा। देवघर में पंकज सिंह भदोरिया, चंद्रशेखर खवाड़े उपस्थित थे।

पंचायती राज व्यवस्था को चौपट कर रही सरकार : रणधीर

सारठ एवं पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय में धरना के दौरान विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पंचायत चुनाव को रोक कर पंचायती राज व्यवस्था को चौपट कर रही है। पंचायत चुनाव को रोक कर सरकार प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। वर्तमान सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए है। पुलिस बालू वाले से पैसा वसूल रही है। गरीबों का शोषण कर रही है। बालू संकट के कारण लोग मकान नहीं बना पा रहे है। विधायक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि सारठ के अधिकारी योजनाओं में खुलेआम अवैध वसूली कर रहें हैं। इससे प्रखंड की कार्यसंस्कृति काफी बिगड़ गई है। पीएम आवास, बकरी शेड आदि योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिल है है। मौके पर मुकेश मिश्रा, भानु राणा, विमल सिंह, रंजीत भोक्ता, मनोज यादव, शेखर सिंह, विनोद मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

पालोजोरी में विधायक ने कहा कि योजना के तहत हेमंत सरकार साड़ी लूंगी दे रही है जो कि काफी घटिया है, इसकी जांच होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन में मुखिया रंजीत बास्की, आशीष रुज, पप्पू कापरी, रामचंद्र यादव, रंजीत मंडल, रंजीत राय ,उदय चौधरी नंदू यादव, पवन मिर्धा, रोशन साह, अजय दत्ता, पिटू मोदी उपस्थित थे। मारगोमुंडा में प्रखंड अध्यक्ष गुलाब मंडल की अध्यक्षता में धरना दिया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सचिन रवानी, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रजनी देवी, लक्ष्मण मंडल, सुधीर यादव, अभिराम दे, गौरी पोद्दार, पप्पू रजक, महेंद्र मंडल, विकास कुमार, उमेश यादव, उर्मिला देवी, शांति देवी, ललिता देवी, इंद्रा देवी, विशु पोद्दार, जांघी यादव, होरिल महतो, अघनू राय आदि मौजूद थे।

सारवां में प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में धरना दिया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, ज्योति देवी, मदन प्रसाद राय, कपिल प्रसाद वर्मा, सुनील कुमार, महावीर मंडल, श्याम चरण राज, सीताराम हाजरा उपस्थित थे।

करौं में प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव चौधरी के नेतृत्व में धरना हुआ। सोलह सूत्री मांगपत्र बीडीओ कुलदीप कुमार को सौंपा। संचालन अशोक यादव ने किया। मौके पर जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े, सचिन सुल्तानिया, अधीरचंद्र भैया, विष्णु चौधरी दिलीप यादव,अरुण राय, लखन चौधरी, बजरंगी रवानी, उदय झा, हरिकिशोर पांडेय, मदन चक्रवर्ती विश्वनाथ रवानी, मोहन कुमार, रूबी गोस्वामी उपस्थित थे।

मधुपुर में भाजपा नेता संजय यादव ने कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है। प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता ने कहा कि ठगबंधन की सरकार झारखंड के लोगों को ठगने का कार्य कर रही है। धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।

मौके पर कार्यक्रम प्रभारी विशाखा सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता जायसवाल,नगर अध्यक्ष रवि रवानी, उमेश सिंह, संतोष शर्मा, शिबू सिंह, जयप्रकाश सिंह, अशोक गौंड, सुचिता घोष, विक्की सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.