Move to Jagran APP

लोकतंत्र की हत्या कर रही कांग्रेस

संवाद सूत्र देवघर भारतीय जनता युवा मोर्चा देवघर जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में मौन

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 08:17 PM (IST)
लोकतंत्र की हत्या कर रही कांग्रेस
लोकतंत्र की हत्या कर रही कांग्रेस

संवाद सूत्र, देवघर : भारतीय जनता युवा मोर्चा देवघर जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में मौन धरना कार्यक्रम टावर चौक पर हुआ। मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब की सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिला को साजिश के तहत रोककर लोकतंत्र की हत्या की है। ऐसी कांग्रेस की सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। पंजाब में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और इस सरकार को बर्खास्त किया जाए।

loksabha election banner

मौके पर पंकज सिंह भदौरिया, डा. राजीव सिंह, धनंजय खवाड़े, सीएन दुबे, सिटू उपाध्याय, सुनीत आनंद, कन्हैया झा, दीपक देव, शुभम भारद्वाज, सत्यजीत सिंह, राजू केशरी, अलका सोनी, संध्या देवी, रिता राज, अजित सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.