रांची निवासी हवलदार की देवघर में मौत
जागरण टीम देवघर जसीडीह देवघर में कार्यरत एक हवलदार की मंगलवार को मौत हो गई। मृ
जागरण टीम, देवघर, जसीडीह : देवघर में कार्यरत एक हवलदार की मंगलवार को मौत हो गई। मृतक सुमन कुमार रुंडा मूल रूप से रांची जिले के नामकूम थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी पत्नी फुलमनी रुंडा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी अपने पति से दो दिनों से बात नहीं हो पा रही थी। उसे सूचना मिली कि उसके पति को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी के मुताबिक उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है। इस सिलसिले में एक यूडी केस दर्ज किया गया है। वहीं मृतक को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी धनंजय कुमार सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी ने सलामी दी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अस्पताल पहुंचे। बाद में मृतक के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं इस दौरान एसपी व पुलिस कल्याण कोष से मदद के तौर पर तत्काल 30 हजार रुपया दिया गया। मौके पर डीएसपी मंगल सिंह जामूदा, एसडीपीओ पवन कुमार, परिचारी प्रवर शेरू रंजन, पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मानसिंह मुर्मू, सचिव मुकेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष रविन्द्र सोरेन, अंकेक्षक पंकज कुमार, केन्द्रीय सदस्य भागीरथ साह, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार व अन्य पुलिस कर्मी मुख्य रूप से मौजूद थे।