संशो..पेड़ से टकराया कंटेनर, सहचालक की मौत
जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-सारठ मुख्य पथ पर सारवां थाना क्षेत्र के बंदाजोरी हाईस्कूल
जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-सारठ मुख्य पथ पर सारवां थाना क्षेत्र के बंदाजोरी हाईस्कूल के समीप बुधवार की शाम एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में सहचालक दक्षिण दिल्ली के नजफगढ़ निवासी 40 वर्षीय गिरिश कुमार की मौत हो गई, जबकि चालक यूपी के अयोध्या जिला निवासी हबीब खान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल चालक का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।
सारवां स्थित पावर प्लांट के लिए विद्युत सामग्री लेकर कंटेनर अयोध्या से लेकर सारवां आया था। सामान खाली करने के बाद वाहन लेकर चालक धनबाद की ओर जा रहा था। बंदाजोरी की समीप चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और सड़क किनारे पेड़ से वाहन टकरा गया। पेड़ से टकराते ही वाहन का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे सहचालक गिरिश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी के अंदर फंसे चालक व सहचालक को बाहर निकाला। बाद में घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। चालक को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। सहचालक के परिजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है।