जान मारने की नीयत से अपहरण का प्रयास
मधुपुर (देवघर) : टाटा शोरूम मधुपुर के कर्मचारी बमबम विवेक भैया को जान मारने की नीयत से अपहरण का प्र
मधुपुर (देवघर) : टाटा शोरूम मधुपुर के कर्मचारी बमबम विवेक भैया को जान मारने की नीयत से अपहरण का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने निबुआबाद निवासी जावेद शेख समेत छह अज्ञात पर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा है कि मधुपुर टाटा शोरूम से 50 हजार रुपया लेकर देवघर प्रधान कार्यालय जा रहा था। इसी क्रम में चर्च मोड़ के समीप जावेद शेख ने अपने छह साथियों के साथ एक ऑटो में मुझे जबरन बिठा लिया और मोहनपुर गांव के नजदीक सुनसान स्थान पर ले जाकर जान मारने की नीयत से मुंह में गमछा बांध दिया। उनलोगों ने जेब से 50 हजार रुपया भी निकाल लिया। शोरगुल करने पर वहां मवेशी चरा रहे लोगों को आता देख सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। बताया कि दो दिन पूर्व शोरूम में कार्यरत दिगंबर भैया से उन लोगों का विवाद हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।