Move to Jagran APP

3328 लोगों ने लिया वैक्सीन

जागरण संवाददाता देवघर जिले में मंगलवार को 3328 लोगों ने वैक्सीन लिया। इसमें 18 से 44 उम्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 08:06 PM (IST)
3328 लोगों ने लिया वैक्सीन

जागरण संवाददाता, देवघर :

loksabha election banner

जिले में मंगलवार को 3328 लोगों ने वैक्सीन लिया। इसमें 18 से 44 उम्र के 805 लोगों ने टीका लिया। देवघर शहरी क्षेत्र में 18 से 44 उम्र के 124, 45 से अधिक उम्र के 221 लोगों ने पहला और 142 लोगों ने दूसरा डोज लिया। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र में 18 से 44 उम्र के 20, 45 से अधिक उम्र के 170 लोगों ने पहला टीका लिया। जसीडीह में 18 से 44 उम्र के एक भी लोगों ने टीका नहीं लिया। वहीं 45 से अधिक उम्र के 178 लोगों को पहला और नौ लोगों को दूसरा टीका दिया गया। करौं में भी 18 से 44 उम्र के एक भी लोगों को वैक्सीनेट नहीं किया गया। जबकि 45 से अधिक उम्र के 148 लोगों ने पहला टीका लिया। मधुपुर में 18 से 44 उम्र के 230 लोगों ने टीका लिया। जबकि 45 से अधिक उम्र के 830 लोगों ने पहला और 50 लोगों ने दूसरा डोज लिया। मोहनपुर में 18 से 44 उम्र के 110 लोगों ने टीका लिया तो 45 से अधिक उम्र के 114 लोगों को पहला डोज दिया गया। पालोजोरी में भी 18 से 44 उम्र के लोगों ने वैक्सीन नहीं ली। जबकि 45 से अधिक उम्र के 298 लोगों को पहला डोज दिया गया। सारठ में 18 से 44 उम्र के 199 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। जबकि 45 से अधिक उम्र के 79 लोगों को पहला और 30 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। सारवां में 18 से 44 उम्र के 122 लोगों को वैक्सीन दी गई जबकि 45 से अधिक उम्र के 215 लोगों को पहला और नौ लोगों को दूसरा डोज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.