झारखंड में पांच करोड़ की ठगी करने वाला दंपती गिरफ्तार
Couple arrested in Fraud. झारखंड में पांच करोड़ की ठगी करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 07:36 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 07:36 PM (IST)
जासं, मेरठ। हाउसिंग सोसायटी बनाकर पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले दंपती को झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ के सदर बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए, जो पुलिस ने कब्जे में ले लिए। पुलिस दंपती को झारखंड ले गई।
पुलिस के मुताबिक जिला देवघर, झारखंड के थाना जसीडीह क्षेत्र की कजारिया कालोनी निवासी शैलेंद्र कुमार व उसकी पत्नी शिवानी ने हाउसिंग सोसायटी बनाकर लोगों से करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी की थी। 2018 में देवघर के सिटी पुलिस स्टेशन में दंपती के खिलाफ दस्तावेजों में हेराफेरी कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से दंपती फरार था।
सदर बाजार थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि झारखंड पुलिस ने संपर्क किया था। बताया गया था कि आरोपित दंपती की लोकेशन बार-बार सदर बाजार क्षेत्र के भैंसाली अड्डा व बेगमपुल पर मिल रही है। तीन दिन से झारखंड व स्थानीय पुलिस दंपती को ट्रेस कर रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें