Move to Jagran APP

102 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

जागरण संवाददाता देवघर कोरोना की रोकथाम को लेकर टीकाकरण अभियान जारी है। देवघर

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 10:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 10:30 PM (IST)
102 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
102 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

जागरण संवाददाता, देवघर : कोरोना की रोकथाम को लेकर टीकाकरण अभियान जारी है। देवघर में इस अभियान के दूसरे दिन सोमवार को 102 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। सदर अस्पताल में जहां 50 लोगों को टीका लगाया गया वहीं मोहनपुर में 52 लोगों को टीका लगा। जबकि दोनों जगहों पर 100-100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिन लोगों को टीका लगाया गया उनमें 28 महिलाएं और 74 पुरुष शामिल हैं। टीका लगवाने वालों में सात चिकित्सक शामिल हैं। छह चिकित्सकों को सदर अस्पताल में तो मोहनपुर में एक चिकित्सक को टीका लगा। सदर अस्पताल में सबसे पहला टीका डीएस डॉ बीपी सिंह को लगा तो मोहनपुर में सफाई कर्मी महेन्द्र प्रसाद यादव को टीका लगाया गया। मोहनपुर में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ सुनील कुमार सिंह व डॉ अभिषेक की निगरानी में टीकाकरण अभियान चलाया गया। यहां डॉ दुर्गेश ने टीका लगवाया। वहीं सदर अस्पताल में डॉ बीपी सिंह के अलावा, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ प्रभाकर, पूर्व सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, डॉ मनीष को टीका लगाया गया। इस दौरान दोनों जगहों में से कहीं भी किसी को टीका लगाने के बाद कोई साइड इफेक्ट महसूस नहीं हुआ। सभी लोगों की चिकित्सकों की टीम द्वारा मॉनीटरिग की जा रही है। मंगलवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।

loksabha election banner

फोन करते रहे लेकिन नहीं पहुंचे कई लोग : अभियान के दूसरे दिन देवघर सदर अस्पताल व मोहनपुर में 200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि इसमें से करीब आधा लोगों को ही टीका लगाया जा सका। दोनों जगहों पर सभी लोगों को टीका लगाने के लिए फोन पर बुलाया गया। सिविल सर्जन डॉ एसके मेहरोत्रा ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को फोन करके संपर्क किया जा रहा है। हालांकि कुछ कारणों से कुछ लोग टीका लगाने नहीं पहुंच सके। प्रयास है कि संख्या को बढ़ाया जाए। मंगलवार को भी अभियान जारी रहेगा और फिर से 200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 100 लोगों को सदर अस्पताल व 100 को मोहनपुर में टीका लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.