मास्क-हेलमेट नहीं पहनने वालों की कोरोना जांच
संवाद सूत्र देवघर हेलमेट और मास्क नहीं पहनने वालों पर प्रशासन की दबिश बढ़ती जा रही ह
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 08:23 PM (IST)
संवाद सूत्र, देवघर : हेलमेट और मास्क नहीं पहनने वालों पर प्रशासन की दबिश बढ़ती जा रही है। देवघर में इसके लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को देवघर के टॉवर चौक पर जांच के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों से जुर्माना वसूला गया। जबकि मास्क लगाकर नहीं चलने वालों को मौके पर ही कोरोना जांच कराने की पहल की गई। अभियान की कमान देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव संभाल रहे हैं। जांच के दौरान तकरीबन 50 बाइक चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए जिनका ऑन द स्पॉट कोरोना जांच कराया गया। इनसे हेलमेट नहीं पहनने के जुर्म में जुर्माना भी वसूला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें