दस रेल यात्रियों सहित जिले में मिले 43 संक्रमित
धनबाद गुरुवार को जिले में कोरोना वायरस के 43 नए मामले मिले। रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में 10 यात्री संक्रमित मिले हैं। स्टेशन पर 1437 यात्रियों की जांच की गई है। शहरी इलाके में 18 मरीज मिले हैं।
धनबाद : गुरुवार को जिले में कोरोना वायरस के 43 नए मामले मिले। रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में 10 यात्री संक्रमित मिले हैं। स्टेशन पर 1437 यात्रियों की जांच की गई है। शहरी इलाके में 18 मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन के विशेष रैपिड एंटीजन किट (रेट ड्राइव) में चार मरीज पाए गए। वहीं सामान्य जांच में 39 नए मरीज मिले। शहरी इलाके में काफी कोशिश के बावजूद संक्रमण कम नहीं हो रहा है। कोयला नगर में सबसे ज्यादा एक साथ पांच लोग संक्रमित मिले हैं। भूली, धैया व मुनीडीह में दो-दो संक्रमित मिले हैं। शहरी इलाके में एक बार फिर से संक्रमण बढ़ने के कारण जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गए हैं। देर रात संक्रमितों को विभिन्न कोविड अस्पताल भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी रही। वहीं जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों से 19 लोग डिस्चार्ज किए गए। सभी 14-14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन पर रहेंगे। 43 में से 30 रिपोर्ट रैपिड किट से
गुरुवार को जारी किए गए 43 मरीजों में 30 की रिपोर्ट रैपिड किट से आई है। आरटी पीसीआर से छह रिपोर्ट पाजिटिव आए हैं। पीएमसीएच ट्रूनेट से एक भी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं सदर के ट्रूनेट से छह रिपोर्ट आई है। निजी जांच घर से एक रिपोर्ट मिले हैं। जिले में अब तक 6659 मरीज संक्रमित :
जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 6659 से ज्यादा हो गई है। राहत की बात है कि अब तक कुल 6319 से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 256 के आसपास है। वायरस के कारण अब तक कुल 84 लोगों की जान गई है।