केंद्र के बिल से किसानों की परेशानी बढ़ेगी
संवाद सहयोगी जसीडीह देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को केंद्रीय कृषि बिल एवं स्था
संवाद सहयोगी, जसीडीह:
देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को केंद्रीय कृषि बिल एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। प्रखंड अध्यक्ष सुधीर देव ने बताया कि केंद्रीय किसान बिल से देश के किसानों की परेशानी बढ़ेगी। इस बिल के माध्यम से किसानों का अधिकार खत्म करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि बीडीओ-सीओ अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बाध्य होकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करना होगा।
देवघर प्रखंड के अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से दिव्यांग, विधवा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा और जमीन संबंधित कार्य में व्यापक पैमाने पर हो रही धांधली को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर विभागीय अधिकारी अपने कर्तव्यों का अनुपालन नहीं करते हैं तो विवश होकर जिला मुख्यालय में समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर गणेश दास, गुलाब यादव, परमानंद यादव, गुलाब यादव, सुशील देव, भरत साह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।