शोकसभा कर डॉ. अनिल को दी श्रद्धांजलि
मधुपुर (देवघर) : प्रसिद्ध फिजीशियन डॉक्टर अनिल मिश्रा के आकस्मिक निधन पर अनुमंडलीय अस्पताल सभागार मे
मधुपुर (देवघर) : प्रसिद्ध फिजीशियन डॉक्टर अनिल मिश्रा के आकस्मिक निधन पर अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर संघ के प्रखंड सचिव रूपेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर मिश्रा का निधन स्वास्थ्य महकमे के लिए अपूरणीय क्षति है। वह सामाजिक सरोकार से भी जुड़े हुए थे। उनके निधन से पूरा अनुमंडल अस्पताल परिवार शोक संतप्त है। शोक सभा में डॉ. शाहिद, डॉ. नीलकमल, दामोदर वर्मा, इमरान अंसारी, विनय कुमार, महेंद्र प्रसाद, देशराज कुमार, प्रमोद पंडित, रणधीर कुमार, नूनूराम बेसरा, चित्रा देवी, संगीता कुमारी, कल्याणी कुमारी, नूतन कुमारी, आभा कुमारी, सुनीता कुमारी, शंकर कॉल, सुरेंद्र कुमार, शशि कुमार, पुलिन बेसरा थे।