सुविधा चाहिए तो टैक्स देना होगा : सीएम
जागरण संवाददाता, देवघर : मधुपुर महोत्सव में सीएम रघुवर दास ने कहा कि मधुपुर को सुधारना ह
जागरण संवाददाता, देवघर : मधुपुर महोत्सव में सीएम रघुवर दास ने कहा कि मधुपुर को सुधारना है तो टैक्स देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही देवघर से मधुपुर का हो¨ल्डग टैक्स कम करने का आदेश हो जाएगा। यूजर चार्ज को भी कम किया जाएगा, लेकिन यूज करने पर टैक्स तो देना होगा। चाहते हैं कि मधुपुर में सुधार हो तो टैक्स देना होगा। उसकी चोरी नहीं करनी होगी। बिजली जलाते हैं तो उसका बिल देना होगा। मुफ्त व चोरी की आदत छोड़नी होगी। लोगों से अपील किया कि वह बेटा-बेटी में फर्क ना करें। दोनों को समान रूप से पढ़ाएं। सरकार 24 जनवरी से सुकन्या योजना शुरू कर रही है इसमें बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई एवं शादी तक का सहयोग है।
बुढ़ई व सिमरा को प्रखंड बनाने की मांग : श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मधुपुर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को रखा। जनता व छात्रों की भावनाओं को व्यक्त करते मंत्री ने यहां की आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित कराया। कहा कि स्नातकोत्तर की पढ़ाई मधुपुर में हो। बुढ़ई एवं सिमरा को प्रखंड बनाने की घोषणा की जाय। यहां मोमेंटम झारखंड की तरह औद्योगिक विकास हो। सरकार ने इंडोर स्टेडियम तो दे दिया है एक आउट डोर स्टेडियम की जरूरत है। यूजर चार्ज एवं हो¨ल्डग टैक्स को कम करने की मांग भी दुहराई। मधुपुर विधानसभा में चार साल में हुए विकास कार्य का बारी-बारी से स्मरण कराया और इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कहा कि एक जुमला था कि सोनिया गांधी भाजपा में शामिल हो सकती है लेकिन मधुपुर में बिजली नहीं आ सकती। लेकिन सरकार ने 20 घंटे बिजली देने का काम किया है। महोत्सव में डीडीसी सुशांत गौरव, जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, अर¨वद तिवारी, आशीष झा, संजय तिवारी एवं अन्य मौजूद थे। मंच का रामसेवक गुंजन ने किया। इनसेट....
मैं राजा नहीं, सवा तीन करोड़ जनता का दास हूं
चुनावी रंग में नजर आए। जनता को रघुवर व राम की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि वह सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों के दास हैं। मजदूर परिवार से आया हूं और जनता की मजदूरी करने में जुटा हुआ हूं। एक तरफ चार साल की उपलब्धियों को गिनाया तो दूसरी ओर विरोधियों को निशाने पर रखा। कहा कि स्वास्थ्य हो या इज ऑफ डूइंग बिजनेस, विकास में देश के टॉप टेन स्टेट में झारखंड शामिल है। 67 साल में 38 लाख परिवार को बिजली मिली। चार साल में 30 लाख परिवार को बिजली पहुंचा दी गयी है। यह अलग बात है कि बिजली आ जा रही है, लेकिन गरीबों को मिल तो रही है। ट्रांसमिशन सिस्टम दुरुस्त नहीं रहने के कारण हाल बुरा था अब आने वाला कल बेहतर होगा। 259 सब-स्टेशन और 60 ग्रिड का निर्माण हो रहा है। सरकार की दूसरी उपलब्धि उग्रवाद की समस्या समाप्ति की ओर है। हम भी व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने के लिए अंतिम व्यक्ति तक अंत्योदय का सपना पूरा किया जा रहा है। महिलाएं सशक्त हो रही है, स्वावलंबन की राह चल रही है। सूबे के विकास में प्रधानमंत्री मोदी को केंद्र में रखकर मुख्यमंत्री बार बार इससे लोगों को स्मरण कराते रहे कि उनके कारण ही बदलाव आया है। चाहे किसान, आधी आबादी, कौशल विकास या स्वरोजगार हो। स्वामी विवेकानंद के कथन को दुहराया कि वह कहा करते थे कि गरीब, दलित, आदिवासी का विकास होगा तो भारत विश्वगुरु होगा। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उस ओर अग्रसर है।