465 किसानों के बीच किया गया सरसों बीज का वितरण
संवाद सूत्र सारवां कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा मंगलवार को किसानों के बीच सरसों
संवाद सूत्र, सारवां: कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा मंगलवार को किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव ने कहा कि 4 पंचायत के 465 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया है। इसमें दोंदिया, रक्ति, बैजुकुरा, सारवां, पंचायत के किसान हैं। किसानों को खेती के प्रति जागरूक किया गया है। सरसों लगाने के तरीके एवं देखभाल की जानकारी दी गई। कहा कि सरसों बहुत ही आसानी और कम लागत में बोया जा सकता है। उसकी खेती की जा सकती है, जिसमें बहुत कम पूंजी लगता है। इसलिए सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सरसों की पैदावार को क्षेत्र में बढ़ाया जाए। प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया जाए। इस अवसर पर मुखिया जयप्रकाश राय अशोक वर्मा, सुलेखा देवी, राम किशोर सिंह, बीटीएम अजीत कुमार सिंह, एटीएम ऋषि कांत, कमलाकांत वर्मा के अलावे अन्य किसान व कर्मी मौके पर उपस्थित थे।