हस्ताक्षर अभियान चलाकर कृषि बिल का विरोध
संवाद सूत्र मारगोमुंडा प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को मारगोमुंडा चौक
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:00 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:00 PM (IST)
संवाद सूत्र, मारगोमुंडा: प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को मारगोमुंडा चौक पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण की अध्यक्षता में किसान विरोधी कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। किसानों से हस्ताक्षर लिया गया और विरोध जताया। मौके पर किसानों को बताया गया कि इस नीति से जमाखोरी गैरकानूनी नहीं रह जाएगा, पूंजीपति लोग किसानों से सीधे कांट्रैक्ट कर पाएंगे। कहा कि यह कानून किसान विरोधी है। अगर किसान अभी नहीं आवाज उठाएंगे तो इसका असर किसानों के लिए खतरनाक साबित होगा। मौके पर मारगोमुंडा पर्यवेक्षक मो. सेफ, प्रवीण सावंत, हदीस अंसारी, कमल मंडल, मो. शहादत, मो. असफाक आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें