Move to Jagran APP

प्रशासन ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

प्रशासन ने इस बार स्पतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेैनानियों को उनके घर जाकर सम्मानति कयिा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:37 PM (IST)
प्रशासन ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान
प्रशासन ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

पालोजोरी, देवघर : भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर रविवार को स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। प्रखंड क्षेत्र के बसबुटिया पंचायत के तिलैया गांव में अनुमंडलधिकारी, मधुपुर योगेंद्र प्रसाद व पालोजोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने तिलैया निवासी 112 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी माणिक राय को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा भेजा गया शुभकामना पत्र सौंपा। एसडीओ योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार इस बार स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घर पर ही सम्मानित किया जा रहा है। मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र में तीन स्वतंत्रता सेनानी सारठ प्रखंड क्षेत्र के सिमला निवासी देवी प्रसाद सिन्हा, पथरडा निवासी कालीचरण तिवारी व बसबुटिया पंचायत के तिलैया निवासी माणिक राय हैं, जिन्हें उनके घर पर ही प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। एसडीओ ने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों का जो योगदान रहा, न सरकार भुला पाएगी, नही हम लोग। मधुपुर अनुमंडल के लिए यह गौरव की बात है कि अभी भी स्वतंत्रता सेनानियों का मार्गदर्शन हमें प्राप्त है। इन्हें सम्मानित कर हमें भी खुद गौरव महसूस हो रहा है। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के श्रीकांत मंडल, पूर्व मुखिया नुनूलाल राय, संजय कुमार, निताई यादव सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.