जरमुंडी की जनता को नेताओं ने लूटने का किया काम
प्रखंड क्षेत्र के लखोरिया हाई स्कूल मैदान में शनिवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के प्रत्याशी बीरेंद्र प्रधान के पक्ष में चुनावी सभा किया।
सारवां : प्रखंड क्षेत्र के लखोरिया हाई स्कूल मैदान में शनिवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के प्रत्याशी बीरेंद्र प्रधान के पक्ष में चुनावी सभा किया। सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार व झारखंड में नेता जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर करना चाहिए। विकास की बातों को प्रमुखता से सामने लाना चाहिए। विधानसभा क्षेत्र में रोजगार एक बड़ी समस्या है। यहां से बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। काम की तलाश में अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर दिल्ली और मुंबई में जाकर काम करते है। जहां जान जोखिम में रखकर काम करते है। वहां जाने के बाद भी हमारे युवा झारखंडी और बिहारी सुरक्षित नहीं है। भाषण के दौरान उन्होंने दिल्ली में हुए हादसे का भी जिक्र किया। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य पार्टी के नेता बिहारी कहते हैं लेकिन शायद वे भूल जाते है कि पहले झारखंड भी बिहार में ही था। इसलिए मैं जितना बिहारी हूं उतना झारखंडी भी हूं। मौके पर पूर्व सांसद सूर्यभान सिंह, बिलाल खान, शिवजी कुमार, आशुतोष मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, आदित्य प्रधान सहित अन्य मौजूद थे।