कुआं में डूबने से बच्चे की मौत
पालोजोरी थाना क्षेत्र के डुमरिया में मंगलवार को एक कूप में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 08:20 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 08:20 PM (IST)
संवाद सूत्र,पालोजोरी : पालोजोरी थाना क्षेत्र के डुमरिया में मंगलवार को एक कूप में गिरकर एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीण रमेश टुडू ने कहा कि अजय टुडू के घर के सभी सदस्य खेत चले गए थे। जब शाम को लौट कर आए तो घर में उनका पुत्र मनीष टुडू नहीं मिला। घर वालों ने सोचा कि मनीष कहीं खेलने गया होगा। शाम तक नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद उसका शव एक कुएं में मिला। इसके बाद कूप में चार पंप सेट लगाकर उसे खाली किया गया और उसका शव बाहर निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें