Move to Jagran APP

भाजपा व्यापारियों की जमात : मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता देवघर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लखनगरिया की चुनावी सभा में कहा कि भाजपा

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:24 PM (IST)
भाजपा व्यापारियों की जमात : मुख्यमंत्री
भाजपा व्यापारियों की जमात : मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, देवघर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लखनगरिया की चुनावी सभा में कहा कि भाजपा व्यापारियों की जमात है। जो कुछ देती नहीं है, केवल लेती है। जनता को गुमराह कर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करती है। जबकि सरकार की कोई जात पात नहीं होती है। अमीर-गरीब नहीं होता है। झामुमो ने इस राज्य के लिए लड़ाई लड़ी। हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की रक्षा और सेवा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संयोग देखिए इस चुनाव के समय में सभी त्योहार एक साथ है। रमजान, नवरात्र, रामनवमी, सरहुल। सभी त्योहार को मिलकर मनाएंगे। लोगों को सावधान करते हुए कहा कि अभी गांव गांव में एजेंट घूम रहा है। लखनगरिया मैदान से जुड़े संस्मरण से लोगों को याद दिलाया और कहा कि फलगू पांडेय स्वामी सहजानंद सरस्वती के साथ यहां किसान मेला लगाते थे। एक बार फिर से किसान मेला यहां से शुरू किया जाएगा और उस मेला में आने का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि फलगू पांडेय के नाम से यहां एक विशाल तोरण द्वार भी बनाएंगे।

loksabha election banner

हाजी साहब के अधूरे कार्य को पूरा करने का मांगा समर्थन : मंत्री सह प्रत्याशी हफीजुल हसन ने आवाम से कहा कि हाजी साहब के सपनों को पूरा करने के लिए उनके अधूरे कार्यकाल का समर्थन दें। उनके नक्शे कदम पर चलकर आपके हर एक कदम पर साथ रहूंगा। गुरूजी के सम्मान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भरोसे पर हफीजुल को मंत्री बनाया गया है। अब विधायक बनाने का काम आपका है। जनता से हाथ उठाकर समर्थन मांगा। विधायक बनाकर अधूरे कार्य का सपना पूरा करने का समर्थन करेंगे। भीड़ ने हाथ उठाकर पूरा भरोसा दिलाया। हफीजुल ने कहा कि मंत्री बनने के बाद पहला कार्य बुढ़ई मंदिर से शुरू किया। लक्ष्मण झूला का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। इसी तरह काली मंदिर, कर्णेश्वर मंदिर, जलवे पहाड़ के विकास का खाका तैयार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद को बरकरार रखने के लिए और हाजी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए अपना एक-एक वोट देकर विधानसभा भेजें। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू ने किया। मंच पर झामुमो महानगर अध्यक्ष सुरेश साह, कांग्रेस नेता फैयाज केसर व अन्य मुख्य रूप से थे। हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री के पहुंचते ही पारंपरिक गीत से स्वागत किया गया। मंच पर आते ही माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बैकुंठ पांडेय, अंग्रेज दास व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.