Move to Jagran APP

नहीं बन सका बिरसा के सपनों का झारखंड

संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर) : पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:43 PM (IST)
नहीं बन सका बिरसा के सपनों का झारखंड
नहीं बन सका बिरसा के सपनों का झारखंड

संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर) : पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन होने में बरसों बीत गए लेकिन अब तक भगवान बिरसा के सपनों का प्रांत नहीं बन सका है। वह गुरुवार को पोखरिया विद्यालय प्रांगण में भारत प्राचीन कोल आदिवासी जनजाति कल्याण समिति व अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा ने अंग्रेजों के खिलाफ संग्राम छेड़ा था। उन्होंने शोषणमुक्त समाज गठन की कल्पना की थी। लेकिन, आज भी सूबे में आदिवासियों का शोषण जारी है। आदिवासी महिलाएं जंगलों में दतवन तोड़कर पत्ते चुनकर अपनी आजीविका चलाने को विवश है। हमने जिस झारखंड की परिकल्पना की थी उस मंसूबे पर पानी फिर गया। कहा कि वर्तमान सरकार से सूबेवासियों का भला नहीं हो सकता। यह सरकार पूंजीपतियों, उद्योगपतियों और कारपोरेट घरानों की सरकार है। इस सरकार के वजूद में रहने से गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों बल्कि किसी का भी कल्याण नहीं हो सकता है। 2019 के चुनाव में इस सरकार के खिलाफ यहां की जनता मतदान करेगी। आज की सभा का मुख्य मकसद सरकार की करतूतों को उजागर करना है।

बता दें कि सभा आरंभ करने के पूर्व बिरसा मुंडा की तस्वीर पर सारे नेताओं ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सभा को पशुपति कोल, भूतनाथ यादव, सिराज अंसारी, सुरेंद्र रवानी, पूर्व जिपस छाया कोल, शरीफ अंसारी, हरिकिशोर कोल, होपना मरांडी, दिनेश यादव, भूमि लाल कोल समेत कई दल के नेताओं ने संबोधित किया। संचालन शोएब हसन ने किया। मौके पर आजाद अंसारी, हरिसन हेम्ब्रम, कृष्णा मरांडी, पवन कोल, गणेश कोल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.