अनाज उठाने के पांच दिन के अंदर करें वितरण
संवाद सूत्र मारगोमुंडा प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौ
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 05:41 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 05:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, मारगोमुंडा : प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलरों के साथ बैठक की। सभी डीलरों को आधार सिडिग, डीलर के मोबाइल में जीआइएस मैपिग, खाद्यान्न उठाव के साथ लाभुकों के बीच शीघ्र वितरण करने का निर्देश दिया गया।
बीडीओ ने कहा कि गोदाम से चावल उठाने के बाद पांच दिनों के अंदर चावल वितरण कर दें। लाभुकों से शिकायत मिलने पर डीलर पर कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, रामानुज पाठक, अजीत सिंह, नसीम अख्तर, सुधीर मंडल, असगर अंसारी, नाजिर अंसारी, इरफान अंसारी, गुलाम अंसारी, विनय साह, इजहार अंसारी सहित अन्य डीलर मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें