ग्रामीणों को न्यूट्रीशन गार्डन की दी जानकारी
संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से शनिवार को प्रखंड के
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से शनिवार को प्रखंड के दलहा आंगनबाड़ी केंद्र में पंचायत स्तरीय पोषण माह मनाया गया। जिसमें पंचायत की सभी सेविका, मुखिया मकबूल अंसारी, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी, निवेदिता नटराज यादव, सालोंती हेंब्रम सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को न्यूट्रीशन गार्डन के बारे में भी बताया गया। इसमें छह माह पूर्ण किए गए बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, हेल्दी बेबी शो, पोषण पर आधारित रंगोली, चित्रांकन एवं मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मीना कुमारी, अनिता कुमारी नंदी, मीना कौसर, फुलमुनी मरांडी, रफत जहां, सूरजमुनि कुमारी व अन्य सेविका व सहायिका उपस्थित थी।