रूपाश्री को मिला बेस्ट डिस्ट्रक्ट अवार्ड लायंस क्लब
संवाद सूत्र देवघर लायंस क्लब ऑफ देवघर के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह का आय
संवाद सूत्र, देवघर : लायंस क्लब ऑफ देवघर के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बेस्ट डिस्ट्रिक्ट अवार्ड लायंस क्लब, देवघर की अध्यक्ष रूपाश्री ने ग्रहण किया। बेस्ट कोषाध्यक्ष का अवार्ड शोभा ड्रोलिया, बेस्ट पीआरओ पवन कुमार टमकोरिया, नीलम झा को सदर अस्पताल में पार्क के लिए, न्यू क्लब स्पॉन्सर अवार्ड विनोद केशरी और श्याम गुप्ता, उदय झा को बेस्ट प्रशासक का अवार्ड दिया गया।
मौके पर पीआरओ पवन कुमार टमकोरिया ने बताया कि समाजसेवा हेतु अब लायंस क्लब देवघर के सदसय गांवों में जाकर ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूक करेगा। इस बावत देवघर उपायुक्त से आदेश प्राप्त हो गया है। उपायुक्त के आदेशानुसार लायंस क्लब को स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन और डाक्टरों की टीम दी जाएगी। यह देवघर के सुदूरवर्ती गांव में जाकर वैक्सीन लगाएंगे। इसकी शुरुआत में संग्राम लोढि़या और देवीपुर व आसपास के गांव से की जाएगी।
मौके पर डा सुभाष चंद्र चौधरी, डा एन. सी. गांधी, मनीष जयसवाल, मनीष शर्मा, अरुण शर्मा, डा भारतेंदु दुबे, सुबोध कुमार झा आदि मौजूद थे।
इस दौरान एक स्वास्थ्य चर्चा शिविर में द मिशन हास्पिटल, दुर्गापुर के डा नदीम अफरोज एमबीबीएस, एमडी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ ने उपस्थित सदस्यों को हृदयाघात और ह्रदय रोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।