महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
देवघर : जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढी गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 07:40 PM (IST)
देवघर : जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढी गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले की उसकी सांसे थमती, घर वालों ने उसके गले से फंदा निकाल दिया। हालांकि तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। बाद में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण आक्रोश में महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें