Move to Jagran APP

नाबालिगों से दुष्कर्म व हत्या का आरोपित गिरफ्तार

मोहनपुर (देवघर) : सीमावर्ती बिहार के कटोरिया थाना क्षेत्र में पिछले चार जून को तीन सगी बहनों के साथ

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 06:25 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 06:25 AM (IST)
नाबालिगों से दुष्कर्म व हत्या का आरोपित गिरफ्तार
नाबालिगों से दुष्कर्म व हत्या का आरोपित गिरफ्तार

मोहनपुर (देवघर) : सीमावर्ती बिहार के कटोरिया थाना क्षेत्र में पिछले चार जून को तीन सगी बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या मामले में एक आरोपित दिनेश यादव को देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के कदरसा गांव से रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी कटोरिया थाना प्रभारी अमरेन्द्र ¨सह, एसआइ हरेन्द्र कुमार व रिखिया थाना प्रभारी संतोष कुमार द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान हुई।

loksabha election banner

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपने गुनाह को कबूल कर लिया।उसने बताया कि इस कांड में सात लोग शामिल थे। वे वहां बोलेरो गाड़ी से गए थे। इस घटना में उसी गांव की एक महिला की अहम भूमिका थी। वे लोग पहले महिला के घर में ठहरे और वहीं खाने-पीने का दौर चला। उसके बाद रात को करीब दस बजे वे सभी उन बच्चियों के घर पर गए और वहां तीनों सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करने के बाद उनकी हत्या कर दी। बहनों में सबसे बड़ी का उम्र 16, दूसरी का उम्र 10 तो तीसरे का उम्र सात वर्ष था। इस घटना में पुलिस ने पहले की कमली देवी नामक एक महिला व एक अन्य आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बताया जाता है कि इन बच्चियों के पिता आसनसोल तो भाई कोलकाता में काम करते हैं। यहां गांव में वे सभी अपनी मां के साथ रहती थी। मां एक दिन पहले ही अपने गोद के बच्चे को लेकर मायके गई थी। उसके बाद तीनों बहन ही घर में रह रही थी। उनके अकेले रहने के कारण इन द¨रदों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को सभी आरोपियों के नाम पता चल गया और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.