Move to Jagran APP

कुख्यात कांग्रेस यादव की बम मारकर हत्या

जसीडीह ( देवघर) : हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी, आ‌र्म्स एक्ट सहित कई मामलों के आरोपित क

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 06:10 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 06:10 PM (IST)
कुख्यात कांग्रेस यादव की बम मारकर हत्या
कुख्यात कांग्रेस यादव की बम मारकर हत्या

जसीडीह ( देवघर) : हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी, आ‌र्म्स एक्ट सहित कई मामलों के आरोपित कुख्यात अपराधी कांग्रेस यादव की उसी के गांव में बम मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की हत्या सीमावर्ती बिहार के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के जमहा गांव में गुरुवार की रात करीब एक बजे की गई। घटना के संबंध में बताया गया कि गांव में घुरन यादव के यहां श्राद्ध था। रात वहां भोज खाने के बाद वह गांव आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 129 की छत पर सो गया। इसी दौरान रात करीब एक बजे 8-9 की संख्या में अपराधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र को चारों ओर से घेर लिया। उसके बाद अपराधी छत पर चढ़ गए और वहीं बम मारकर कांग्रेस यादव की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर चंद्रमंडी व चकाई थाना की पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने आकर मामले की जांच की। इस घटना से गांव के लोग काफी दहशत में है। 47 हजार के कारण गिरोह में पड़ गई थी फूट

loksabha election banner

बताया जाता है कि कांग्रेस एक सक्रिय अपराधिक गिरोह का सदस्य था। यह गिरोह मुख्य रूप से लेवी मांगने का काम करता था। लेकिन जसीडीह थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्टा मालिक से लिए गए पैसा के बंटवारा में हेराफेरी हो गई। एक सदस्य 47 हजार हजम कर गया। इसी पैसा के कारण गुट दो हिस्से में बंट गया। एक गुट का नेतृत्व करने वाले का संबंध माओवादियों से भी रहा है। बताया जाता है कि इसी गुटबाजी के कारण कांग्रेस यादव की हत्या हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.