Move to Jagran APP

एक देसी पिस्टल सहित 94 वारंटी गिरफ्तार

देवघर समकालीन अभियान के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने छापेमार

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 06:12 PM (IST)
एक देसी पिस्टल सहित 94 वारंटी गिरफ्तार
एक देसी पिस्टल सहित 94 वारंटी गिरफ्तार

देवघर : समकालीन अभियान के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर बाजला चौक स्थित एक निजी क्लिनिक के समीप से एक बगान से बुधवार की देर रात देसी ऑटोमेटिक पिस्टल, ताला काटने का बोल्ट कटर, दो लोहे की छेनी, दो पीस ईट उखाड़ने का लोहा बरामद किया गया। हालांकि मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। देर रात चार लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर जबतक पुलिस पहुंचती, उससे पहले किसी आपराधिक मंशा से घूम रहे लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस उनके द्वारा छोड़े गए सामानों की तलाशी ली तो हथियार समेत चोरी करने का सामान बरामद हुआ।

loksabha election banner

चलाया गया समकालीन अभियान : वहीं पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर पूरे जिले में बुधवार की रात समकालीन अभियान चलाया गया। जिसमें नगर थाना की पुलिस ने 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मधुपुर थाना क्षेत्र से कुल 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से दुष्कर्म मामले में वारंटी केशरगढ़ा निवासी अफरोज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं लूट मामले का आरोपित मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के फुलची गांव निवासी भरत राम को भी गिरफ्तार किया गया। देवीपुर पुलिस ने दंगा मामले का आरोपित झुंडी निवासी नरेश मरांडी को गिरफ्तार किया गया। वहीं साथ देवीपुर पुलिस ने अवैध कोयला लदा एक पिकअप वैन को जब्त किया गया। सारवां थाना में दर्ज छोड़खानी व चोरी मामले में वारंटी दिनेश यादव, विकास यादव एवं आशा देवी को गिरफ्तार किया गया। जसीडीह थाना की पुलिस ने 11 वारंटी को गिरफ्तार किया। मारगोमुंडा थाना की पुलिस ने कुल दस वारंटी को गिरफ्तार किया। इस समकालीन अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव के अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 44 वारंटियों को गिरफ्तार किया। जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सारठ अमोद नारायण सिंह के अनुमंडल क्षेत्र में कुल 37 वारंटी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधुपुर वशिष्ट नारायण सिंह के अनुमंडल क्षेत्र में कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। समकालीन अभियान के दौरान 272 वाहनों की जांच की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.