इनाम के नाम पर 81 हजार की ठगी
जासं, देवघर : इनाम के नाम पर 81500 रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस ि
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:28 PM (IST)
जासं, देवघर : इनाम के नाम पर 81500 रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में जय ¨सह ने नगर थाने में एक मामला दर्ज कराया है। उसने दर्ज मामले में कहा है कि उसे एक फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि उसे एक कार इनाम में उठा है। वे चाहे तो कार ले लें या फिर उसकी राशि 8.50 लाख रुपया ले लें। वह उस व्यक्ति के झांसे में आ गए। उन्होंने तीन बार में उसके द्वारा दिए गए खाता में 81500 रुपया जमा करा दिया। बाद में पैसा के लिए संपर्क करने पर बताया गया कि चेक क्लियर हो रहा है उसके बाद पैसा आ जाएगा। लेकिन पैसा अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस जालसाजी, साजिश व साइबर एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें