532 प्रवासी मजदूरों की चेक पोस्ट पर जांच
दूसरे प्रदेशों से आए जिले के कुल 532 व्यक्तियों का थर्मल स्कैनिग व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मधुपुर : अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर के स्वास्थ्य टीम के ओर से रविवार को भीरखीबाद चेक पोस्ट पर केरल, पालघाट, बेंगलुरु, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, चेन्नई, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व अहमदाबाद राजकोट आदि प्रदेशों से आए जिले के कुल 532 व्यक्तियों का थर्मल स्कैनिग व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। सभी को मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश व साबुन आदि उपयोग करने का सलाह दी गई। 532 में से 102 व्यक्ति मधुपुर प्रखंड के थे। इसमें 17 व्यक्ति रेड जोन से आए थे। इन्हें क्वारंटाइन किया गया, जबकि शेष 85 को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया। अन्य प्रखंडों के 430 व्यक्तियों को वाहन द्वारा संबंधित प्रखंड भेजा गया। मौके पर सहायक अभियंता मुकेश कुमार, स्वास्थ्य टीम में तपन कुमार, सुधीर कुमार, शशि कुमार, देवांशु, शिवानंद, जियाउल, नित्यानंद, अजय, अभिनव, जयकांत व आफताब बेलु आदि मौजूद थे। वहीं, अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में कुल 68 व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिग की गई। इनमें से चार व्यक्ति रेड जोन के थे, जिन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। स्क्रीनिग टीम में रश्मि रंजन, सुनीता कुमारी, अमर महतो, ब्यूटी व प्रियंका आदि उपस्थित थे। उपाधीक्षक डॉ. सुनील कुमार मरांडी ने कहा कि रेड जोन सहित विभिन्न प्रदेशों से निरंतर मजदूरी तथा शिक्षा ग्रहण करने गए प्रवासी वापस आ रहे हैं, इसलिए सतर्कता अति आवश्यक है। सहयोग की भी जरूरत है। किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव ना करें। बल्कि उन्हें क्वारंटाइन में रहने में सहयोग करें।