मधुपुर में 50 लोगों ने ली झाविमो की सदस्यता
मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्यता प्रभारी अशोक वर्मा तथा केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सहीम खान मौजूद थे।
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : गुरुवार को शहर के थाना रोड स्थित एक निजी होटल में झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड व नगर कमेटी की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष उमेश रजक की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्यता प्रभारी अशोक वर्मा तथा केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सहीम खान मौजूद थे। बैठक में पूरे राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत मधुपुर में भी इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान 50 लोगों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह केंद्रीय सदस्यता प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि पिछले 18 जुलाई से पूरे राज्य के सभी जिलों में सदस्यता अभियान चल रहा है, जो आगामी 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पूरे राज्य में ढाई लाख नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कहा कि अभी तक करीब एक लाख से अधिक लोगों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की है। कहा कि आने वाला समय झारखंड विकास मोर्चा और बाबूलाल मरांडी का होगा। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से काम करें और अपने गांव व पंचायत में पार्टी का सदस्य बनाएं। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सहीम खान ने कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया गया है और हम किसी भी क्षेत्र से सदस्य बनाने के मामले में पीछे नहीं रहेंगे। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में लोग झाविमो एवं बाबूलाल मरांडी में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन इरफान अंसारी ने किया। बैठक में नगर अध्यक्ष अमेरिका यादव, नगर महासचिव मनोज पासवान, गयासुद्दीन खान, मोहम्मद इरफान अंसारी, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद कमाल अंसारी, किशोर कुमार दास, मोहन दास, निर्मल दास, शमीम अंसारी, मालिक दास, मोहम्मद अब्बास, प्रेम झा, ताजुद्दीन शेख, मोहम्मद लियाकत हुसैन, आसिफ इकबाल, कारू दास, विश्वनाथ दास, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद मोबिन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।