Move to Jagran APP

करौं में 425 मजदूरों को मिला काम

जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड में 14 स्थानों पर दाल-भात केंद्र का संचालन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 04:53 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 04:53 PM (IST)
करौं में 425 मजदूरों को मिला काम
करौं में 425 मजदूरों को मिला काम

करौं : जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड में 14 स्थानों पर दाल-भात केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इनमें सिरसा मोड़, पथरा हरिजन टोला, मोहनाचक, कैराकोल, तुलसीटांड़, कठमिरखी-एक,कठमिरखी-दो, बघनाडीह, बारा, सालतर, डिडाकोली, कमलकरडीह, पथरौल तुरी टोला व सिरियां शामिल है। इसके अलावा प्रखंड प्रशासन की ओर से जोड़ामो में एक अतिरिक्त दाल-भात केंद्र चल रहा है। लोगों को दाल-भात सब्जी व खिचड़ी खिलाई जाती है। अधिसंख्य केंद्र आंगनबाड़ी भवन में चल रहा है। खाना खिलाने के दौरान शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन किया जाता है। वहीं खाना खाने के पूर्व लोगों का हाथ साबुन से धुलवाया जाता है। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना में सामुदायिक किचन संचालित हो रहा है। यहां लोगों को खिचड़ी के अलावा दाल-भात खिलाया जाता है। जबकि लोगों के खिलाने का स्थान बगल स्थित एक शेड है। वहीं लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद प्रखंड के पंचायतों में मनरेगा का काम शुरू हो गया है। पहले की 179 योजनाओं में 425 मजदूरों ने काम की मांग की है जिन्हें काम उपलब्ध करा दिया गया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.