Move to Jagran APP

घर से दूर तंबू गाड़कर रहे 22 साइबर अपराध के आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता देवघर साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अभिय

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 11:05 PM (IST)
घर से दूर तंबू गाड़कर रहे 22 साइबर अपराध के आरोपित          गिरफ्तार
घर से दूर तंबू गाड़कर रहे 22 साइबर अपराध के आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवघर : साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत जिले के छह थाने के बाइस साइबर आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपित अपने घर के बजाए पुलिस के डर से घर से तकरीबन एक किमी दूर सुनसान जगह पर तंबू लगाकर रह रहे थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले उनके घर पर छापेमारी की। जहां आरोपितों के नहीं मिलने के बाद सभी बदमाशों को गांव के बाहर बनाए गए अस्थाई तंबू से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 32 मोबाइल, 59 सीम, 12 पासबुक, दो चेकबुक व 11 एटीएम कार्ड बरामद किया। इन आरोपितों को पुलिस ने जिले के बुढ़ई के दर्वे और झिलुवा, करौं के धनीयाडीह, पथरौल के बुढ़ीकुरा व जसोबांध, मधुपुर के कॉलेज मोड़ व सारठ के महाराजगंज गांव से पकड़ा है। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपितों में से जाहिद अंसारी साइबर आरोपितों को पैसा की निकासी के लिए फर्जी बैंक खाता उपलब्ध कराता था। इसके बदले में उसे 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। वहीं सीताराम मंडल के खिलाफ 2018 में भी साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। वह इस मामले में गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर निकलने के बाद वह फिर से इसी धंधे में जुट गया। वहीं इनमें से कुछ पहले मजदूरी करते थे और रातों रात मालामाल बनने के लिए वे साइबर ठगी के धंधे से जुड़ गए। इन आरोपितों की गिरफ्तार के लिए साइबर डीएसपी नेहा बाला व डीएसपी मंगलसिंह जामूदा के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी।

loksabha election banner

पकड़े गए साइबर आरोपितों में सगे भाई शामिल : पुलिस ने जिन 22 साबइर आरोपितों को पकड़ा है। पकड़े गए साइबर आरोपितों में बुढ़ई थाना क्षेत्र के दर्वे गांव निवासी सीताराम मंडल, आकेश कुमार मंडल, छोटू कुमार मंडल, मिथलेश मंडल, रामप्रसाद मंडल, सुरेश मंडल, रामजीत मंडल, उपेन्द्र मंडल, इसी थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव निवासी महेन्द्र कुमार मंडल शामिल हैं। इनमें से मिथलेश मंडल व रामप्रसाद मंडल सगे भाई है। वहीं छोटू कुमार मंडल मूल रूप से गिरिडीह जिला के पचंबा के परयाना गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह आकेश मंडल के घर पर रह रहा था। वहीं करौं के धनीयाडीह गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव, अजय यादव, संदीप यादव, पथरौल थाना क्षेत्र के बुढ़ीकुरा गांव निवासी भरत दास, महेन्द्र कुमार दास, प्रवीण दास, संतोष कुमार यादव, धमेन्द्र दास को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा मोहल्ला निवासी हलधर दास, पथरौल थाना क्षेत्र के जसोबांध गांव निवासी बसंत कुमार मंडल, मधुपुर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड़ निवासी जाहिद अख्तर, विवेक कुमार दास व सारठ थाना क्षेत्र के नयाखरना गांव निवासी पंकज कुमार दास को पुलिस ने पकड़ा है। एक साथ पकड़े गए साइबर आरोपितों में ये आज की संख्या सबसे ज्यादा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.