Move to Jagran APP

जसीडीह स्टेशन पर 17 बच्चों को छोड़ भाग गया मौलान

?????? ?????? ?? ???????? ?? 17 ??????? ?????? ?? ????? ??? ???? ?????? ???? ???? ?????? ?? ???? ????? ??????? ?? ?????? ??? ????? ?????? ????? ??? ??? ??? ??? ??? ???? ??? ????? ?? ?? ??? ?? ?????? ?? ???? ?? ?????? ?? ???? ??? ?????? ?? ????? ?? ?? ??? ????? ?? ????? ???? ??????? ???????? ???????? ?????? ??? ? ?????? ???? ????? ?? ???? ?? ???? ???? ???? ??????? ?? ???? ???? ??? ????? ?????? ????? ????? ?????? ???? ?? ????? ???????? ??? ????? ?? ??? ?? ???? ??? ??? ??? ?? ??? ?????? ?? ???? ?????? ????? ??? ???? ?? ??? ????? ?? ????? ???

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:35 AM (IST)
जसीडीह स्टेशन पर 17 बच्चों को छोड़ भाग गया मौलान
जसीडीह स्टेशन पर 17 बच्चों को छोड़ भाग गया मौलान

जसीडीह (देवघर) : जसीडीह आरपीएफ ने शुक्रवार को 17 नाबालिग बच्चों को कब्जे में लेकर चाइल्ड लाइन नामक संस्था को सौंप दिया। सभी बच्चे स्टेशन परिसर में भटक रहा थे। इसी क्रम में गश्ती दल की नजर इन बच्चों पर पड़ी और पूछताछ के क्रम में बच्चों ने बताया कि वे लोग बिहार के बांका जिला के गोपालपुर, कैथाटीकर, राजपुर, पैर व अमरपुर समेत आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। उनलोगों को डेढ़ माह पूर्व आसनसोल के मदरसा हुसैनिया में पढ़ाई के लिए ले जाया गया था। कहा कि सभी बच्चों को वहां मौलाना कमरुल हसन लेकर गए थे। मदरसा में बच्चों को उर्दू और अरबी की जानकारी दी जाती है। बच्चों ने कहा कि मदरसा में छुट्टी होने के कारण शुक्रवार की सुबह आसनसोल-झाझा सवारी गाड़ी से जसीडीह स्टेशन पर उतारकर मौलाना वहां से निकल गए। पुलिस पदाधिकारी की ओर से मौलाना के बारे में पूछे जाने पर बच्चों ने कहा कि शुक्रवार होने के कारण वह नमाज के लिए गए हैं। जबकि पुलिस पदाधिकारी की ओर से काफी देर तक इंतजार करने पर भी मौलाना के नहीं लौटने पर बच्चों को विवश होकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। बताते चलें कि इससे पूर्व भी जसीडीह आरपीएफ ने संदिग्ध अवस्था में सैकड़ों बच्चों को पकड़ा था। पूछताछ करने पर यह बात समाने आई थी कि उन्हें उर्दू शिक्षा के नाम पर ओडिशा व मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.