बाइक दुर्घटना में युवक घायल
संस गिद्धौर(चतरा) प्रखंड मुख्यालय के नेमन साव के पुत्र बबलू कुमार साव बाइक दुर्घटना में गंभीर
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 05:20 PM (IST)
संस, गिद्धौर(चतरा): प्रखंड मुख्यालय के नेमन साव के पुत्र बबलू कुमार साव बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बब्लू हजारीबाग की ओर से बुधवार के देर शाम अपना घर बुलेट से लौट रहा था। इसी क्रम में प्रखंड के दानव बाबा स्थान के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जबकि बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को चतरा रेफर किया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें