तालाब में डूबने से युवक की मौत
संवाद सूत्र टंडवा (चतरा) थाना क्षेत्र के कबरा गांव के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत ह
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, टंडवा (चतरा) : थाना क्षेत्र के कबरा गांव के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई मृतक 42 वर्षीय मिट्ठू भुईयां इसी गांव का निवासी था। गुरुवार को बडकीटांड तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गांव वाले उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं पाएं। शाम तक उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कुछ अतापता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह उसका शव तैरता हुआ मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें