Move to Jagran APP

हथियार से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा, नक्सली आत्मसमर्पण करें : आइजी

कान्हाचंट्टी (चतरा) बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार और सीआरपीएफ के आइजी महेश््वर दयाल हेलीकाप्टर से राजपुर थाना पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 03:19 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 03:19 PM (IST)
हथियार से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा, नक्सली आत्मसमर्पण करें : आइजी
हथियार से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा, नक्सली आत्मसमर्पण करें : आइजी

संसू, कान्हाचंट्टी (चतरा) : बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार और सीआरपीएफ के आइजी महेश्वर दयाल गुरुवार को हेलीकाप्टर से राजपुर थाना पहुंचे। सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया। उनके साथ डीआइजी एबी होमकर, सीआरपीएफ190 वीं बटालियन के कमाडेंट पीके बासन, 22 बटालियन के राकेश कुमार सिंह, द्वितीय कमाडेंट मुन्ना सिंह, विपिन कुमार, प्रवीण शेखर के अलावा सहायक कमाडेंट परमजीत कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी मनोज पाल थे।

loksabha election banner

आइजी साकेत कुमार ने उग्रवादियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया। ताकि उग्रवादियों की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण करें, हथियार से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।

अधिकारियों का हेलीकाप्टर बीके प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में बने हेलीपैड पर लैंड किया। उसके बाद पुलिस अधिकारी राजपुर कैप पहुंचे। कैंप निरीक्षण के पश्चात आइजी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने जवानों की हौसला अफजाई की। इसके पूर्व राजपुर कैंप के सहायक कमाडेंट ने उग्रवाद विरोधी अभियान की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ उन्हें भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया। आइजी ने पत्रकारों को बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उग्रवादी पूर्व में जंगल और पहाड़ों में विचरण किया करते थे। लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने लगातार अभियान चलाकर उन्हें भूमिगत कर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी साझा अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने जोलडीहा स्थित बने कैंप का भी निरीक्षण किया और जवानों के रहने के साथ खानपान की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने जवानों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.