थाना दिवस पर दो मामले निष्पादित
संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) राजपुर थाना परिसर में लंबे समय के बाद बुधवार को थाना दिवस क
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 05:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी (चतरा) : राजपुर थाना परिसर में लंबे समय के बाद बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीडीओ पप्पू रजक एवं थाना प्रभारी मनोज पाल मौजूद थे। मौके पर फरियादी अपनी अपनी समस्याओं को लेकर थाना पहुंचे थे। जिसमें दो जमीनी विवाद के मामलों का आन द स्पाट निष्पादन किया गया। जबकि एक मामले को सक्षम न्यायालय भेज दिया गया। इसके अलावा कई अन्य मामलों में नोटिस भी तमिल की गई। मौके पर एसआइ व थाना पुलिस के जवान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें