दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार
संवाद सूत्र प्रतापपुर (चतरा) प्रतापपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को उत्पाद अधिनियम के तहत फरार
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:29 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 05:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा) : प्रतापपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को उत्पाद अधिनियम के तहत फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के गजवा पंचायत के पेटरवार गांव निवासी अवधेश यादव एवं पिकु यादव है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना में कांड संख्या 8/20 तथा उत्पाद अधिनियम 47ए के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी दल में एएसआई रविरंजन कुमार, शैलेश राय, रामनिवास प्रसाद सिंह, किशोर तिर्की सहित आइआरबी के जवान शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें