चतरा में चोरों ने बोला धावा, स्वास्थ्यकर्मी के घर से लाखों की संपत्ति चोरी Chatra News
शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित अनुराग वर्मा ने बताया कि वह आवश्यक काम से बाहर गया हुआ था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 10:28 AM (IST)
प्रतापपुर (चतरा), जेएनएन। प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी अनुराग वर्मा के सरकारी क्वार्टर से चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ा ली। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अनुराग वर्मा ने बताया कि वह आवश्यक काम से बाहर गया हुआ था। देर शाम में जब वह वापस आकर अपना क्वार्टर खोलकर देखा, तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है तथा घर में रखे नकदी सहित अन्य सामान गायब थे। अन्य सामान इधर उधर बिखरे पडे़ थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें