मन से भागा भय, उत्सुकता के साथ लगा रहे वैक्सीन
संवाद सहयोगी चतरा कोरोना वैक्सीन को लेकर अब किसी प्रकार का भय नहीं रहा। सफाई व स्वास्
संवाद सहयोगी, चतरा : कोरोना वैक्सीन को लेकर अब किसी प्रकार का भय नहीं रहा। सफाई व स्वास्थ्य कर्मी बेझिझक वैक्सीन लगा रहे है। पहले दिन थोड़ा झिझक जरूर थी। जिसके कारण वैक्सीन लगाने को लेकर कर्मी मामूली रूप से भयभीत थे। लेकिन जैसे ही टीकाकरण शुरू हुआ मन का भय दूर हो गया। अब उत्सुकता के साथ वैक्सीन लगा रहे है। इतना ही नही वैक्सीन लगाने के बाद कर्मी तरोताजा महसूस कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में 176 सफाई व स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगा चुके है। वैक्सीन लगाने को लेकर सोमवार की शाम छह बजे तक कर्मियों की भीड़ अस्पताल में जमी रही। वैक्सीन लगवाने के बाद कर्मी अपने-अपने काम में लौट गए। 28 दिनों के बाद दुबारा इन्हें वैक्सीन लगाया जाएगा। वैक्सीन लगाने के पश्चात स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान हमलोग अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा में तत्पर रहे। वैक्सीन आने के बाद सफाई व स्वास्थ्य कर्मियों को पहले लगाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है।
:::::::::
कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार था। कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा में तत्पर रही। स्वास्थ्य कर्मियों को पहले वैक्सीन लगाना गर्व की बात है।
रेखा देवी, सहिया।
::::::::::::
कोरोना वैक्सीन लगाने से पहले संशय बनी हुई थी। वैक्सीन के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। सभी को वैक्सीन लगाना चाहिए। ताकि कोरोना का खात्मा हो सके।
तेतरी देवी, सहिया।
::::::::::::
पलक झपकते ही कोरोना वैक्सीन लग गया। इस दौरान न तो डर का एहसास हुआ और न ही दर्द का। स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति मोदी सरकार की अच्छी पहल है।
सरिता देवी, सहिया।
::::::::::::
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे तक के लिए देखभाल में रखा गया। उसके बाद अपने-अपने काम पर लौट गए। वैक्सीन लगने के बाद कोई परेशानी नही गई।
कलावती देवी, सहिया।
::::::::::::
वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन से पूर्व कई भ्रांतियां थी, लेकिन लगने के बाद जरा सा भी डर का एहसास नही हुआ। सभी को वैक्सीन लगाना चाहिए। डरने की कोई बात नही।
किरण कुमारी, सहिया।
::::::::::::
टीका लगने से पूर्व डर लग रहा था। लेकिन जैसे ही कोरोना वैक्सीन लगा, सारा डर भय दूर हो गया। सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए।
सीता देवी, सहिया।
:::::::::::
स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति प्रधानमंत्री पूरी तरह सजग है। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले हम कर्मियों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दी। यह गौरव की बात है।
रेवती देवी, सहिया।
:::::::::::::
वैक्सीन लगने के बाद तरोता•ा महसूस कर रही हूं। कोई परेशानी नही हुई, वैक्सीन लगने के बाद काम भी किए।
ललिता देवी, सहिया।