Move to Jagran APP

ठंड ने दिया दस्तक, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

संवाद सूत्र चतरा शरद पूर्णिमा बीतने के साथ ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। तापमान मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 07:02 PM (IST)
ठंड ने दिया दस्तक, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
ठंड ने दिया दस्तक, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

संवाद सूत्र, चतरा : शरद पूर्णिमा बीतने के साथ ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। जबकि अधिकतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जानकारों का कहना है कि इस वर्ष बारिश समय पर हुई है. साथ ही साथ समय पर हुई है. ऐसे में इस बार ठंड भी अधिक होगी। पिछले कुछ समय से ठंड छठ के बाद शुरू होती थी। लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा के साथ ही ठंड ने दस्तक द. है. शाम ढलते ही ठंड का असर महसूस होने लगता है. सुबह और शाम को गर्म कपड़ा इस्तेमाल करना पड़ रहा है. लोग गर्म कपड़ा निकालना शुरू कर दिया है. शाम को साढे सात से आठ बजते ही शहर में सन्नाटा पसर जा रहा है. दीवाली का पर्व नजदीक है. लेकिन उसके बाद भी बाजार में बहुत रात तक भीड़ भाड़ देखने को नहीं मिल रही है. मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले द. से तीन दिनों में ठंड का असर और बढेगा। उनका कहना है कि इस बार ठंड अप्रत्याशित रूप से गिरेगी। न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी नीचे पहुंच जाएगी। अब तक यहां का न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री तक रहा है.

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.