दो युवकों की मौत से दंतार में पसरा सन्नाटा
संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के दंतार गांव में रविवार के दो नवयुवक क संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के दंतार गांव में रविवार के दो नवयुवक क संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के दंतार गांव में रविवार के दो नवयुवक।
संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा) : वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के दंतार गांव में रविवार के दो नवयुवक की आकस्मिक मौत हो गई। दोनों की मौत को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग दुखी हैं। दंतार गांव के लिए रविवार का दिन काला साबित हुआ। रविवार को करीब ग्यारह बजे दोनों घटनाएं हुई है। यहां उल्लेखनीय है कि दंतार के टोला परमाचक गांव निवासी भजन भूईयां के पुत्र गुड्डू भुईयां पेड़ से गिर कर जख्मी हो गया था।उसे इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। रांची जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे युवक की मौत उक्त गांव के टोला नावाडीह निवासी कृष्णा ठाकुर के पुत्र शशिकांत ठाकुर (18)की रांची स्थित सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाडी मंदिर इलाके में भाड़े के मकान में फांसी लगाने से हो गई।