लॉकडाउन में विद्यालय में उग आई झाड़ियां
संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) लॉकडाउन में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। वैसे में विद्यालयों में चोर
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): लॉकडाउन में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। वैसे में विद्यालयों में चोरी की घटना बढ़ गई। जबकि विद्यालय परिसर झाड़ी में तब्दील हो गया है। बताते चलें कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए सरकार ने मार्च से विद्यालय बंद कर रखा है। वैसे में विद्यालयों में बच्चों के नहीं आने के कारण अधिकतर विद्यालय परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है लेकिन अधिकांश बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई रास नहीं आ रहा। हालांकि सरकार सितंबर के बाद कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षा प्रारंभ करने की तैयारी कर रही है। बताते चलें कि प्रखंड में 62 विद्यालय जहां रोस्टर के अनुसार शिक्षक तो आते हैं पर साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें