माता के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की हुई पूजा
संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) नवरात्र के पावन पर्व शंखनाद घंटा-घड़ियाल व जयकारों की गूंज स
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): नवरात्र के पावन पर्व शंखनाद, घंटा-घड़ियाल व जयकारों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया है। इन दिनों भक्त मां की आराधना में लीन हैं। शुक्रवार की सुबह से ही पूजन के लिए भक्त मंदिरों और दुर्गा पंडालों में पहुंचे। भक्तों ने मां के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा की। घंटा और घड़ियाल गूंज चारों ओर रही है। सुबह से ही पूजन के लिए मंदिरों व पंडालों में लोग उमड़ पड़े। प्रखंड मुख्यालय के ठाकुरबाड़ी में स्थापित मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाने के लिए भक्त घंटों लाइन में लगे रहे। जबकि पूजा पंडाल सिदुआरीकला, बारिसाखी, पहरा, केंदुआ,गांगपुर व द्वारी समेत कई मंदिरों में पूजन व आरती का कार्यक्रम सुबह से देर रात तक चलता रहा। वहीं पंडालों में शाम से कीर्तन भजन चलता रहा है।