Move to Jagran APP

श्रम मंत्री ने किया पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र प्रतापपुर(चतरा) श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता शुक्रवार को प्रखंड क

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:42 PM (IST)
श्रम मंत्री ने किया पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
श्रम मंत्री ने किया पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र, प्रतापपुर(चतरा) : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता शुक्रवार को प्रखंड का दौरा किया। बिहार विधान सभा के चुनाव प्रचार करने के शेरघाटी जाने के क्रम में वे प्रखंड मुख्यालय में रूके। इस दौरान मंत्री ने महावीर दुर्गा पूजा पंडाल तथा राजा गढ़ दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। मौके पर मंत्री ने दोनों पूजा समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने पूजा समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों को सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार पूजा अर्चन करने और शारीरिक दूरी का ख्याल रहने पर बल दिया। साथ ही साथ यह भी कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास का पर्व है। माता रानी की भक्ति से ही शक्ति मिलती है। उसके बाद मंत्री ग्रामीणों से भेंट की और समस्याओं से अवगत हुए। कहा कि कोरोना के कारण विकास के कार्य प्रभावित हुए हैं। स्थिति सामान्य हो रही है। अब विकास की योजनाएं धरातल पर उतरेगी। हेमंत सरकार में गरीबों का उत्थान होगा। मंत्री के साथ राजद जिलाध्यक्ष किशोर यादव, समाज सेवी भोला प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, रामपुर मुखिया खेदू यादव, जितेंद्र सार्थक, मुकेश सिंह, जगदीश यादव तथा प्रदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.