कान्हाचट्टी में 11 जगहों पर माता के दर्शन को खुले पट
संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में या देवी सर्वभूतेषु रक्षा रूपेण
संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी (चतरा) : प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में या देवी सर्वभूतेषु रक्षा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्र उच्चारण और शंख ध्वनि के बीच शुक्रवार को मां दुर्गा का पट खुल गया। पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालु दर्शन को ले पहुंचे। कान्हाचट्टी प्रखंड के सायल बगीचा सहित 11 जगहों पर सप्तमी के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा कर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। इस दौरान प्रखंड के बकचुम्बा पंचायत स्थित पूजा पंडाल में कलश यात्रा निकाली गई। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पेलतौल कला में बने पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता बिरजू तिवारी सह पंचायत के मुखिया राजेंद्र राम के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान सरकार के गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया।