मयूरहंड के पूजा पंडालों में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
संवाद सूत्र मयूरहंड (चतरा) दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल करने व पूजा पंडालों में श्रदालु
संवाद सूत्र, मयूरहंड (चतरा) : दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल करने व पूजा पंडालों में श्रदालुओं के द्वारा शारीरिक दूरी का पालन कराने को लेकर उपायुक्त दिव्यांशु झा ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास व थाना प्रभारी को समस्त प्रखंड का जिम्मा सौंपा गया है। वही मयूरहंड पूजा पंडाल में मनरेगा जेई मनोज कुमार व एएसआई मुन्ना प्रसाद, पथरा पूजा पंडाल में मनरेगा बीपीओ अजय सिन्हा व एएसआइ कृष्ण कुमार सिंह, सोकी पूजा पंडाल में जेई प्रकाश कुमार व एएसआइ श्रीराम, ढोढ़ी मंधनिया पूजा पंडाल में जेई प्रिस बक्शी के साथ एएसआई जवाहर प्रसाद व करमा बाजार में जेई आशीष कुमार नायक के साथ एएसआई मुन्नी लाल प्रसाद को प्रतिनियुक्त किया गया है। बीडीओ ने सभी को समय से प्रतिनियुक्त स्थलों पर तैनात रहने का निर्देश दिया है।