हत्या या खुदकशी : फंदे से झूलता मिला युवक का शव
चतरा के प्रतापपुर बाजार में एक युवक का झूलता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 11:51 AM (IST)
चतरा, जेएनएन। प्रतापपुर बाजार में शुक्रवार की सुबह फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव देखकर लोगों के हाथ-पांव फूल गए। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से झूलता हुआ युवक का शव बरामद कर लिया है। शव को पोर्स्टमाटम के लिए भेज दिया गया है।शव की पहचान प्रेमचंद साव के बीस वर्षीय पुत्र सत्यप्रकाश कुमार के रूप में हुई है।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हत्या से जुड़ा है या आत्महत्या से। पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। घटना स्थल को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संभवतः उसकी हत्या की गई है। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें