Move to Jagran APP

पुलिस एसोसिएशन का अखिलेश अध्यक्ष व सुनील बने उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी चतरा स्थानीय सदर थाना परिसर में रविवार को जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शां

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 06:49 PM (IST)
पुलिस एसोसिएशन का अखिलेश अध्यक्ष व सुनील बने उपाध्यक्ष
पुलिस एसोसिएशन का अखिलेश अध्यक्ष व सुनील बने उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, चतरा : स्थानीय सदर थाना परिसर में रविवार को जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुआ। चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित किया गया। पांच विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 198 मतदाताओं ने मतों का प्रयोग किया। वैसे कुल वोटरों की संख्या 248 है। विभिन्न कारणों से 50 वोटरों ने हिस्सा नहीं लिया। अध्यक्ष का चुनाव अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव ने जीता। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिकंदर कुमार सिकू को 33 मतों के अंतर से पराजित किया। मुकाबला दोनों के बीच था। अखिलेश के पक्ष में कुल 124 और सिकंदर के पक्ष में कुल 71 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद के लिए भी दो ही उम्मीदवार थे, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक सुनील तिवारी एवं अवर पुलिस निरीक्षक दिनेश हेम्ब्रम के बीच सीधा मुकाबला था। सुनील तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश हेम्ब्रम को 14 वोटों के अंतर से पराजित किया। सुनील के पक्ष में कुल 105 और दिनेश के पक्ष में कुल 91 मत पड़े। इस प्रकार सचिव पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक ललन सिंह एवं दुखीराम महतो के बीच सीधा मुकाबला था। कांटे के इस टक्कर में ललन सिंह को 133 एवं दुखीराम को 64 मत मिले। इस प्रकार ललन सिंह 69 मत से विजयी घोषित हुए।वह संयुक्त सचिव पद पर रविरंजन कुमार व विनोद कुमार के बीच सीधा मुकाबला हुआ। जिसमें रविरंजन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद को 33 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक सन्तोष कुमार व शशिकांत ठाकुर मैदान में थे। जिसमें संतोष कुमार को 149 व शशिकांत को मात्र 46 वोट मिले। इस प्रकार संतोष 103 मत से कोषाध्यक्ष पद विजयी हुए। मुख्य चुनाव पदाधिकारी कोडरमा अध्यक्ष बालेश्वर यादव, सहायक चुनाव प्रभारी के रूप में अखिलेश्वर सिंह व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मो. अब्दुल्लाह ने निभाई। मतों की गिनती संध्या पांच बजे से शुरू हो गई थी, जो देर शाम छह बजे तक चली। उसके बाद विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं नव निर्वाचित उम्मीदवारों को शपथ दिलाई गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.